कार्यालय जिलाधिकारी हरदोई

सुगम उत्तराधिकारी प्रमाण-पत्र प्रणाली

Swachh Bharat

सुगम उत्तराधिकार प्रमाण-पत्र प्रणाली

सुगम उत्तराधिकार प्रमाण-पत्र प्रणाली का शुभारंभ जनपद हरदोई के कलेक्ट्रेट (जिलाधिकारी कार्यालय) द्वारा ई-गवर्नेंस नीति के अंतर्गत किया गया है। इसका उद्देश्य सेवाओं को सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाना है।

इस डिजिटल मंच के माध्यम से नागरिक ऑनलाइन आवेदन, दस्तावेज़ अपलोड एवं आवेदन की स्थिति ट्रैक कर निर्धारित समय-सीमा में प्रमाण-पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

यह प्रणाली पारदर्शिता, जवाबदेही एवं कार्य-दक्षता सुनिश्चित करती है तथा अनावश्यक विलंब और कार्यालयीय भ्रमण को कम करती है।

मुख्य विशेषताएँ

  • ऑनलाइन आवेदन की सुविधा
  • दस्तावेज़ अपलोड एवं सत्यापन
  • रीयल-टाइम आवेदन स्थिति ट्रैकिंग
  • समयबद्ध सेवा वितरण
  • पारदर्शी प्रशासनिक प्रक्रिया

📋 आवेदन प्रक्रिया

  • OTP सत्यापन के साथ पंजीकरण करें
  • आईडी एवं पासवर्ड से लॉगिन करें
  • चरण-I में विवरण भरकर दस्तावेज़ अपलोड करें
  • चरण-II में शुल्क जमा करें
  • आवेदन सबमिट कर स्थिति ट्रैक करें